Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस ने पहली सूची में खरगोन जिले की सभी छह सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

61

खरगोन। कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन पहली सूची जारी की है। इसमें 144 उम्मीदवारों में खरगोन विधानसभा की सभी छह सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। चार सीटों पर उम्मीदवारों को दोबारा भरोसा जताया है। जबकि भगवानपुरा की सीट पर पार्टी समर्थित निर्दलीय विधायक केदार डावर को पार्टी ने दूसरी बार टिकट दिया है।इसके अलावा बड़वाह से प्रदेश महासचिव नरेंद्र पटेल पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

नरेंद्र पटेल को कुछ समय पहले ही तैयारियां करने को कहा था

खरगोन जिले से 181 अनुसूचित जनजाति आरक्षित भीकनगांव से झूमा सोलंकी, 182 सामान्य बड़वाह नरेंद्र पटेल, 183 अनुसूचित जाति आरक्षित डा. विजयलक्ष्मी साधौ, 184 सामान्य कसरावद सचिन यादव, 185 सामान्य रवि जोशी, 186 अनुसूचित जनजाति आरक्षित केदार डावर को टिकट मिला है। हालांकि डा साधौ, सचिन यादव, रवि जोशी, झूमा सोलंकी तो पहले से ही तय थे। जबकि केदार डावर को कुछ माह पहले ही इशारा कर दिया था। नरेंद्र पटेल को कुछ माह पहले ही तैयारियां करने को कहा गया था।

डा. साधौ आठवीं बार लड़ेंगी, सचिन व रवि तीसरी बार

डा. साधौ पर पार्टी ने आठवीं बार भरोसा जताया है। वह पांच बार विधायक व एक बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। उधर, कसरावद सीट से पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव व खरगोन से रवि जोशी को लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। झूमा सोलंकी व केदार डावर पर दो बार तो नरेंद्र पटेल को पहली को टिकट दिया है। नरेंद्र पटेल पूर्व सांसद व विधायक रहे स्व. ताराचंद पटेल के भतीजे और केदार डावर पूर्व विधायक स्व. चिड़ाभाई डावर के बेटे हैं।

भाजपा ने घोषित कर दिए थे तीन उम्मीदवार

भाजपा ने एक माह पहले ही तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। कांग्रेस की सूची अब जारी हुई है। अब भीकनगांव में नंदा ब्राम्हणे का मुकाबला झूमा सोलंकी, महेश्वर में राजकुमार मेव का मुकाबला डा विजयलक्ष्मी साधौ, कसरावद में आत्माराम पटेल का मुकाबला सचिन यादव से होगा। भाजपा ने खरगोन, भगवानपुरा व बड़वाह सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.