Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर

34

केंद्र सरकार ने इस बात को साफ कर दिया है कि SIM Binding Rules लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. नए नियमों के तहत, अगर मोबाइल में SIM कार्ड नहीं है, तो WhatsApp, Signal, Telegram, ShareChat, Snapchat, Aratai, JioChat और Josh जैसे मैसेजिंग ऐप्स आपके फोन में काम नहीं करेंगे.

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद क्या है? सरकार का कहना है कि सिम बाइंडिंग नियमों से साइबर फ्रॉड करने वालों का पता लगाने में मदद मिलेगी. कंप्यूटर पर लॉग इन किया गया WhatsApp भी 6 घंटे में लॉग आउट हो जाएगा.

What is SIM Binding

SIM बाइंडिंग एक सिक्योरिटी शील्ड है, यह आपके मैसेजिंग ऐप को आपके फिजिकल SIM कार्ड से लॉक कर देता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या फ्रॉड करने वाला किसी दूसरे डिवाइस से आपका नंबर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

कब लागू होगा SIM बाइंडिंग नियम?

जब आप किसी ऐप को SIM बाइंडिंग से लिंक करते हैं, तो वह ऐप तभी खुलेगा जब आपका रजिस्टर्ड SIM कार्ड उसी फोन में मौजूद होगा, यह नियम 1 मार्च 2026 से लागू होगा.

सरकार ने क्यों किया डेडलाइन बढ़ाने से मना?

केंद्रीय कम्युनिकेशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नियमों का पालन करने की डेडलाइन बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये नियम नेशनल सिक्योरिटी और फ्रॉड रोकने के लिए लागू किए गए हैं और सरकार सिक्योरिटी के मामलों में कोई समझौता नहीं करेगी.

यूजर्स को क्या करना होगा?

यूजर्स को यह पक्का करना होगा कि उनके WhatsApp नंबर का SIM कार्ड उसी फोन में हो. अगर फोन से SIM कार्ड निकाल दिया जाता है तो मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर सकता है.

कंपनियां नियमों का पालन नहीं करती हैं तो…?

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, कंपनियों को 120 दिनों के अंदर इस पर रिपोर्ट देनी होगी. नियमों का पालन न करने पर टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स, टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 और बाकी लागू कानूनों के तहत एक्शन लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.