Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

MP में जातिगत जनगणना चुनावी मुद्दा बनेगी! सुरजेवाला का PM मोदी पर डायरेक्ट अटैक- अपना रुख स्पष्ट करें

47

इंदौर: जातिगत जनगणना मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जातिगत जनगणना मामला एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया कि जाति जनगणना मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का “ओबीसी विरोधी डीएनए” उजागर हो गया है। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जाति जनगणना पर तुरंत अपना रुख स्पष्ट करें कि वे इसके पक्ष में हैं या नहीं।

सुरजेवाला ने कहा, “जाति जनगणना पर भाजपा का विरोध एक घोर अन्याय है, खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और गरीबों के साथ। इस विरोध के माध्यम से, भाजपा का ओबीसी विरोधी डीएनए भी उजागर हो गया है।”

उन्होंने कहा, कांग्रेस का मानना ​​है कि जाति जनगणना एक समतापूर्ण समाज के निर्माण की आधारशिला है और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में संसाधनों और न्याय में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित करेंगी- सुरजेवाला

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में कांग्रेस के सत्तारूढ़ भाजपा से पीछे रहने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद घोषित की जाएगी।

बता दें कि सुरजेवाला मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी हैं और जहां नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.