Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई..

41

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम की टीम ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध और अमानक स्तर की पॉलिथीन और डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर छापामार कार्रवाई की है, टीम ने पालदा इलाके में मौजूद एसएम प्रोडक्ट फैक्ट्री पर दबिश दी, इस दौरान यहाँ का नजारा देखकर टीम भी हैरान रह गई, यहाँ ना सिर्फ अमानक स्तर की  पॉलिथीन बनाई जा रही थीं। बल्कि इस पॉलिथीन से बड़ी मात्रा में डिस्पोजेबल आइटम बनाने का काम भी चल रहा था।

नगर निगम की टीम ने यहां पर रखे बड़े – बड़े बक्सों की जब जांच की तो इन से प्रतिबंधित प्लास्टिक के डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है की इस फैक्ट्री में लम्बे समय से अमानक स्तर की पॉलिथीन से डिस्पोजेबल आईटम बनाने का काम किया जा रहा था।

जिसके बाद नगर निगम की टीम ने फैक्ट्री संचालक पर 1 लाख रुपये का फाइन किया है। इसके साथ ही मौके से मिला माल भी जब्त किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी सूचना मिलने के बाद यहां पर पहुंच गए हैं। फिलहाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.