Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत..

46

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा के सेजवाड़ा में एक युवक को करंट लग गया। आपको बता दें कि युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक का नाम बसंत है। दरअसल ट्यूबवेल मशीन सेजवाड़ा गांव से निकल रही थी। इस दौरान बसंत मशीन पर चढ़कर बिजली के तारों को हटा रहा था और अचानक उसको इस दौरान करंट लग गया। तत्काल मौके पर मौजूद लोग उसको अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि सेजवाड़ा में बिजली के तार खंबे से नीचे लटक रहे हैं। ट्यूबवेल मशीन निकलने के दौरान इन तारों को बसंत मशीन पर चढ़कर लकड़ी के सहारे हटा रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.