Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इजरायल में लापता, मेघालय के भी 27 नागरिक फंसे

46

मुंबई। फिलिस्तीन समर्थक आतंकी ग्रुप हमास के हमले के बाद इजरायल में हालात बुरे हैं। इस बीच, मुंबई से खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) भी इजराइल में फंस गई हैं। चिंता की बात यह है कि मुंबई में बैठी उनकी टीम सम्पर्क नहीं कर पा रही है।

यदि अभिनेत्री का जल्द पता नहीं चला तो भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद मांगी जा सकती है। बता दें, हमास ने अचानक इजरायल पर बड़ा हमला बोलते हुए सैकड़ों मिलाइलें एक साथ दाग दी। इससे इजरायल में 300 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई।

मेघालय के 27 नागरिक बेथलहम में फंसें

इस बीच, मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने बताया है कि उनके राज्य के 27 नागरिक इजरायल में फंसे हैं। संगना ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “यरुशलम की तीर्थयात्रा के लिए गए मेघालय के 27 नागरिक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं। मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।”

क्या हैं बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की टीम के के सदस्यों ने मुबई में कहा, ‘नुसरत दुर्भाग्य से इजराइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। आखिरी बार उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क हुआ था, जब वह एक तहखाने में सुरक्षित थी।’

सुरक्षा कारणों का हलावे देते हुए इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई है। तब से अब तक अभिनेत्री से संपर्क नहीं हो सका है।

अभिनेत्री की टीम ने कहा है कि हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह ठीक होंगे और सुरक्षित वापस लौटेंगी।’

गाजा पट्टी से सटा इजराइल के कुछ गावों पर हमास के आतंकियों ने कब्जा कर लिया है और महिलाओं-बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। इजरायल सेना के कई जवान और अधिकारी भी आतंकियों के कब्जे में हैं।

वहीं इजरायल ने हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास ने बड़ी गलती कर दी है और वो हमास को तबाह कर देंगे।

भारत ने किया इजरायल का समर्थन

इससे पहले भारत ने इजरायल पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा झटका लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.