Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ...

मध्‍य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, 29 सितंबर के बाद इन जिलों में बारिश की संभावना

43

भोपाल। राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से सोमवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। वर्तमान में मप्र के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से अब बादल छंटने लगे हैं। हालांकि, वातावरण में कुछ नमी बरकरार रहने के कारण कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 29 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है, लेकिन इसका मप्र के मौसम पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू होने की भी संभावना है। उधर, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है। छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर कोंकण तक एक द्रोणिका बनी हुई है। तमिलनाडु पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अब मप्र में भी मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगी है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। छह जिलों में अब भी वर्षा की दरकार बता दें कि सितंबर में हुई झमाझम वर्षा से प्रदेश में इस माह का सामान्य वर्षा का कोटा पूरा हो गया है।

इस सीजन में एक जून से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 940.0 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा 940.4 मिमी. की तुलना के समकक्ष है। उधर पूर्वी मप्र में अभी तक 991.6 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 1033.1 मिमी. के मुकाबले चार प्रतिशत कम है। पश्चिमी मप्र में अभी तक 900.4 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 869.1 मिमी. की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, अब भी छह जिले गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 23 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.