Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

मालवा-निमाड़ में बढ़ रही बिजली की मांग, पौने छह प्रतिशत ज्यादा बिजली वितरण

60

इंदौर। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में साल दर साल बिजली की खपत और मांग बढ़ रही है। क्षेत्र में बिजली वितरण कर रही कंपन के आंकड़ों से यह जाहिर हो रहा है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जारी वित्तीय वर्ष के दौरान 25 सितंबर की अवधि में पौने छह प्रतिशत ज्यादा बिजली वितरण किया है।

इंदौर शहर और इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीन इस दौरान कुल 390 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण किया गया है, गत वर्ष यह संख्या करीब 370 करोड़ यूनिट थी। इसी तरह कंपनी क्षेत्र में इस वर्ष 25 सितंबर तक 1284 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई है। गत वर्ष समान अवधि में यह संख्या 1214 करोड़ यूनिट थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि जारी वित्तीय वर्ष में खरगोन जिले में 128 करोड़ यूनिट, उज्जैन जिले में 119 करोड़ यूनिट, देवास जिले में 105 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है। इसी तरह रतलाम जिले में 71 करोड़ यूनिट, मंदसौर जिले में 65 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि अन्य जिलों में भी पिछले वर्ष समान अवधि की तुलना में ज्यादा बिजली आपूर्ति की गई हैं। यानी हर जिले में मांग समानुपातिक रूप से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त हैं, जहां भी तकनीकी कठिनाई आती है, वहां समय पर समाधान कर व्यवस्था सुचारू की जाती हैं।

वितरण कंपनी में 52 इंजीनियरों की भर्ती

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 61 नए कार्मिको की भर्ती की गई है। इसमें कनिष्ठ यंत्री बिजली वितरण, लेखाधिकारी, सिविल सहायक यंत्री, प्रबंधक मानव संसाधन आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद यंत्रिय़ों के ही है, जिनकी संख्या 52 हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि नई नियुक्ति से इंदौर सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं और बेहतर होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.