Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Shaheen Afridi एक बार फिर करेंगे निकाह एशिया कप के बाद 19 सितंबर की तारीख तय

55

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) एक बार फिर निकाह रचाने जा रहे हैं। दूसरा निकाह नहीं, बल्कि अपनी बेगम अंशा (Shaheen Afridi Wife) से ही दूसरी बार निकाह रचाएंगे। इसके लिए एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) के दो दिन बाद की यानी 19 सितंबर की तारीख तय हुई है। अंशा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी है।

शाहीन अफरीदी क्यों कर रहे दूसरी बार शादी

शाहीन अफरीदी और अंशा ने फरवरी 2023 में एक पारिवारिक समारोह में निकाह किया था। उस समय दोनों के परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए थे।

शाहीन अफरीदी और अंशा की पहली शादी अफरीदी आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। अब दोबारा शादी हो रही है, जिसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

अपनी पहली शादी के बाद शाहीन अफरीदी ने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और अपने फैंस से आग्रह किया था कि इसे ज्यादा न फैलाएं।

अभी एशिया कप (Asia Cup 2023) खेल रहे शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी अपनी पाकिस्तान टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां एशिया कप खेला जा रहा है। पाकिस्तान के लिए 14 सितंबर को मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि यहां से हार का मतलब होगा एशिया कप से बाहर।

श्रीलंका के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में शाहीन की भूमिका अहम रहेगी। खासतौर पर नसीम शाह के चोटिल होकर एशिया कप से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

यदि श्रीलंका को हरा कर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह पहला मौका होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !