Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

नाइजीरियन को शादी के नाम पर ठगी में हुई थी जेल, छूटा तो बोला- भारत में ही रहूंगा और रचाउंगा ब्याह

52

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अजीब घटना हुई है. यहां सात साल पहले एक नाइजीरियन को शादी के नाम पर ठगी के मामले में अरेस्ट किया गया था. सजा काट कर यह नाइजीरियन बाहर तो आ गया, लेकिन अब कह रहा है कि वह अपने देश नहीं जाएगा. बल्कि यहीं भारत में रहेगा और यहां की ही किसी लड़की से शादी रचाकर नया जीवन शुरू करेगा. चूंकि इस तरह की व्यवस्था भारत के किसी कानून में नहीं है. ऐसे में जबलपुर पुलिस दुविधा में पड़ गई है कि इसका क्या जाए.

पुलिस की दूसरी मुश्किल यह है कि इसका वीजा भी खत्म हो चुका है. ऐसे में अब पुलिस ने विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया की एंबेसी को सूचित किया है. फिलहाल जबलपुर पुलिस उसे सिविल लाइंस थाने में ही बैठाकर खातिरदारी कर रही है. जबलपुर पुलिस के मुताबिक साल 2018 में नाइजीरियन मूल के युवक जॉन उर्फ ब्राउनी को अरेस्ट किया गया था. उसी समय से यह जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में बंद था. इसके ऊपर आरोप था कि एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए एक महिला को जाल में फंसाया और 17 लाख रुपये की ठगी कर ली.

कहा- भारत की अर्थव्यवस्था बाकियों से अच्छी

उस महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दिल्ली से अरेस्ट किया, लेकिन अब सजा पूरी होने के बाद पता चला कि इसका वीजा एक्सपायर हो गया है. ऐसे में पुलिस की मुश्किल यह हो गई कि अब इसे नाइजीरिया कैसे भेजे. यही नहीं, जेल से बाहर आने के बाद ब्राउनी ने भारत की सभ्यता, संस्कृति की बड़ाई करते हुए कहा कि ऐसा देश दुनिया में कोई और नहीं. उसने ऐलान किया है कि वह भारत छोड़ कर कहीं नहीं जाएगा. यहीं रहेगा और यहीं किसी लड़की से शादी करके अपना नया जीवन शुरू करेगा.

भारत में ही रहने और ब्याह की जताई इच्छा

नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मुताबिक ब्राउनी ने दिल्ली में रहकर शादी करने की इच्छा जताई. उसका कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था नाइजीरिया सहित अन्य कई बड़े देशों की तुलना में काफी बेहतर है. जबलपुर की जेल में 7 साल रह कर ब्राउनी अब हिंदी समझने और बोलने लगा है. उसने जबलपुर पुलिस और केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उसे भारत में रहकर नया जीवन शुरू करने की अनुमति दी जाए.

सिविल लाइंस थाने में हो रही खातिरदारी

उन्होंने बताया कि फिलहाल ब्राउनी को सिविल लाइंस थाने में बैठाया गया है और यहीं पर उसकी खातिरदारी भी की जा रही है. इसी के साथ उसके पासपोर्ट वीजा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जैसे ही वीजा बनेगा, इसे उसके देश के लिए रवाना कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चूंकि उसने भारत में रहने की इच्छा जताई है, इसलिए उसकी इच्छा को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.