Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर की रहने वाली हैं XXX 2 की एक्ट्रेस गरिमा जैन, ‘महाभारत’ में भी कर चुकी हैं काम

29

फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर की सीरीज अक्सर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन्हीं में से एक साल 2020 में रिलीज हुई सीरीज ‘ट्रिपल एक्स 2’ को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। इस सीरीज में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी गई थीं। जिसके कारण रिलीज से पहले ही एकता कपूर की सीरीज को लेकर जमकर विवाद हुआ है। विवादों को बढ़ते देख एकता ने सीरीज से कई सीन्स हटा दिए। विवादों के बीच सबसे ज्यादा कलाकारों के नाम काफी हाइलाइट हुए हैं। ‘ट्रिपल एक्स 2’ की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक रहीं गरिमा जैन को लेकर भी काफी चर्चा हुई है।

इंदौर से लेकर बाॅलीवुड डेब्यू तक

बता दें कि गरिमा जैन मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। एकता कपूर की बोल्ड सीरीज ‘ट्रिपल एक्स 2’ में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन्स किए हैं। इतना ही नहीं ऐसी ही एक और बोल्ड वेब सीरीज मस्तराम में भी गरिमा ने काम किया है। ‘मस्तराम’ सीरीज में गरिमा ने इंदुरेखा का किरदार निभाया था। गरिमा के इस रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

दरअसल गरिमा जैन का जन्म इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी इंदौर में ही की है। 13 मार्च 1993 को जन्मीं गरिमा ने तीन स्कूलों में पढ़ाई की है। गरिमा ने अपना काॅलेज भी इंदौर में ही किया है। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह मुंबई चली गई थीं।

महाभारत जैसे पॉपुलर शोज में किया काम

27 साल की गरिमा ने साल 2013 में आए पॉपुलर शो ‘महाभारत’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस शो में गरिमा ने दुर्योधन की बहन दुशाला का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2015 में ‘दोस्ती, यारियां और मजबूरियां’ जैसे सीरियल में काम किया। गरिमा को सबसे ज्यादा फेम हिट सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ से मिली थी।

इसके बाद गरिमा को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने रिपोर्टर का किरदार निभाया था। साल 2020 में ऑल्ट बालाजी की बोल्ड सीरीज ‘गंदी बात 3’ में गरिमा ने कई बोल्ड सीन्स किए हैं।

गरिमा एक और वजह की चर्चा में रही हैं। टेलीविजन एक्टर विवेक डीसेना के साथ भी गरिमा के अफेयर की खबरें काफी समय तक जोरों पर रहीं। विवेक ने एक्ट्रेस को कई महंगे गिफ्ट दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, गरिमा का खर्चा विवेक ही उठाते थे। बाद में गरिमा के मां ने इन बातों को खारिज कर दिया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !