Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रानी दुर्गावती के मदनमहल किले का हुआ यह हाल, पढ़ें क्‍या है कारण

38

जबलपुर। प्रकृति प्रेमियों के लिए जितना अहम भेड़ाघाट है, पुरा-संपदा से जुड़े विषयों में रूचि रखने वालों के लिए उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण मदनमहल का किला है। गोंड़वाना कालीन यह किला एक बड़ी चट्टान पर निर्मित है। जिस चट्टान पर यह किला बनाया गया है, उस चट्टान में भी क्षरण होने लगा है। इसके अलावा किले की छत भी कमजोर हो गई है। इसे लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी चिंता जताई है। उसकी ओर से किले को संरक्षित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

काले पत्थर की एक बड़ी शिला पर यह किला स्थापित है

गोंडवाना साम्राज्य की धरोहर मदन महल का किला पुरातत्व विभाग के लिए भी खास है। इसे अपनी स्थापत्य कला के लिए भी याद किया जाता है। काले पत्थर की एक बड़ी शिला पर यह किला स्थापित है। इस किले का स्ट्रक्चर नीचे से खोखला हो रहा है। किले के सामने वाले हिस्से में नींव की ओर चट्टान के बीच का गैप लगातार बढ़ रहा है। छत में भी दरारें आने लगी हैं। इसके अलावा पिछले हिस्से में किले के बेस की चट्टान से नीचे आकर बहने वाले बरसाती पानी ने नींव वाले हिस्से को खोखला कर दिया है।

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने संभाला मोर्चा

मदनमहल का किला पुरातत्व विभाग के आधीन है, इसलिए वहां किसी भी प्रकार का कार्य करने में जिला या निगम प्रशासन सक्षम नहीं है। इसलिए पुरातत्व विभाग द्वारा पुरा-दृष्टिकोंण से किले के संरक्षण का प्रयास शुरू कर दिया गया है। किले के बेस में चट्टान से लग कर तो सीमेंट-कांक्रीट से ही क्षरण को भरने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन चट्टान के ऊपर स्थित किले की दीवारों और छत को विशेष प्रकार के पेस्ट से और खास तकनीक से सुरक्षित किया जा रहा है। किले के अलावा विभाग द्वारा किले के 100 मीटर की परिधि में आने-जाने के मार्गों को दुरुस्त करने और वहां की पुरा संरचनाओं को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राकृतिक तरीक से संरक्षण

जिन चीजों का उपयोग इस किले के निर्माण के समय किया गया था, उन्हीं चीजों से पुरातत्व विभाग किले का सुधार कार्य करवा रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि सुधार कार्य के लिए तैयार किए जाने वाले पेस्ट में गुड़, बेल, उड़द की दाल, चूना और कुछ खास पौधों की जड़ों का उपयोग किया जा रहा है।

मदनमहल किले का बेस कमजोर हो गया है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। किले की छत में भी दरारें आ चुकी हैं। उसे भी पहले के समय में जुड़ाई के लिए उपयोग किए जाने वाले यौगिक से भरने का प्रयास चल रहा है। एएसआइ मदनमहल किले के सौ मीटर परिधि में व्यवस्थाएं बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है।

डा. शिवाकांत बाजपेई, अधीक्षक, जबलपुर रीजन-एएसआइ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.