Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

एस्कलेटर से गिरकर बेहोश हुई बुजुर्ग आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती करवाया

19

ग्वालियर। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सोमवार को तीन महिला यात्रियों की जान बचाई। इनमें से एक महिला की ट्रेन में तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते स्टापेज न होने के बावजूद ट्रेन को रोककर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वहीं दो महिलाएं ट्रेन से उतरने की हड़बड़ी में गिरकर घायल हो गईं। इन्हें भी आनन-फानन में बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों महिला

एस्कलेटर पर चढ़ते महिला का संतुलन बिगड़ा

रक्षाबंधन के त्योहार के चलते स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसके चलते आरपीएफ ने भी गश्त बढ़ा दी है। सोमवार को आरपीएफ के एसआइ रविंद्र सिंह राजावत स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान 70 वर्षीय वृद्धा राममूर्ति पत्नी रामदास निवासी गांधी नगर भिंड प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एस्कलेटर में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गईं। उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और सिर में चोट लगने से वे बेहोश हो गईं। आरपीएफ के जवानों ने तत्काल ही महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोपहर लगभग 12:05 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर बरौनी मेल में चढ़ने के दौरान 68 वर्षीय ताराबाई निवासी डबरा फिसल गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

संपर्कक्रांति में बिगड़ी तबियत

एसआइ रविंद्र सिंह राजावत ने महिला आरक्षक सुमन के साथ मिलकर महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं दोपहर लगभग 1:45 बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि मदुरै से निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बी-4 कोच में 45 नंबर बर्थ पर सफर कर रहीं धौलपुर निवासी 51 वर्षीय लक्ष्मी देवी की तबियत अचानक खराब हो गई हैं। इस ट्रेन का स्टापेज ग्वालियर में नहीं था, लेकिन थ्रू ट्रेन को यहां रोका गया। इस दौरान उपनिरीक्षक राजावत के साथ ही प्रधान आरक्षक लाखन सिंह और महिला आरक्षक अर्चना ने महिला यात्री को ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.