Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

पहले दिन छह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार को 490 जिप्सियों से पहुंचे 2940 पर्यटक

35

उमरिया  मंगलवार एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। तीन महीने बाद जब टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए खुलेंगे तो पर्यटकों की भीड़ पार्क में जाने के लिए बेताब दिखी। दरअसल सभी टाइगर रिजर्व में पहले दिन के लिए लगभग 90 प्रतिशत वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।

बफर जोन में पर्यटकों की संख्या भी लगभग पांच सौ

एक अनुमान के अनुसार पहले दिन प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व के कोर जोन में 490 जिप्सियों से 2940 पर्यटक बाघ का दीदार कर सकते हैं। हालांकि जिप्सियों की संख्या बढ़ने के साथ पर्यटकों की यह संख्या भी अभी और बढ़ सकती है। कोर जोन में बुकिंग नहीं मिलने पर बफर जोन में पर्यटन करने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगभग पांच सौ के करीब हो सकती है।

पांच हजार से ज्यादा पर्यटक

प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुरू होने के पहले दिन ही पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की संभावना बनी हुई है। यह संभावना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रिजार्ट में पर्यटकों की बुकिंग को देखते हुए व्यक्त की जा रही है। इन पर्यटकों में वे भी शामिल हैं जिन्होंने आनलाइन बुकिंग नहीं कराई है और काउंटर पर करंट बुकिंग की अभिलाषा रखते हैं। प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में दस-दस टिकट करंट बुकिंग के लिए होती है जिसके लिए प्रतिदिन लंबी कतारें लगती हैं। दरअसल टाइगर रिजर्व में करंट बुकिंग के टिकट प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच जाते हैं किंतु सभी के हाथ सफलता नहीं लगती।

यह है स्थिति

अभी तक टाइगर रिजर्व में पहले दिन के लिए जिप्सियों के बुक हुए परमिट की जो जानकारी सामने आई है वह इस तरह है। बांधवगढ़ में 110, कान्हा 116, पेंच 96, पन्ना 77, सतपुड़ा 81 और संजय धुबरी में 10 जिप्सियों के परमिट बुक होने की जानकारी मिली है। एक जिप्सिी में छह पर्यटकों को पार्क में प्रवेश दिया जाता है। इस तरह पहले दिन प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में 2940 पर्यटकों के प्रवेश की संभावना बनी हुई है।

स्वागत की तैयारी

प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में पहले दिन पर्यटकों के स्वागत की तैयारी प्रबंधन द्वारा की जा रही है। पार्क के गेट पर फीता काटने और स्थानीय स्तर के नृत्यों का आयोजन की योजना बनाई गई है। बांधवगढ़ में गेट पर पूजन भी होगा और नारियाल फोड़ने के बाद जिप्सियों को पार्क में प्रवेश दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.