Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

यूपी की निरस्त फर्म से ग्वालियर की पांच फर्मों ने ली सवा करोड़ की छूट

40

ग्वालियर। स्टेट जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो ने ग्वालियर की जिन पांच फर्मों पर छापेमार कार्रवाई की थी, वे यूपी की रजिस्ट्रेशन निरस्त हो चुकी फर्म से कारोबार बता रहीं थीं। जांच में यह पता चला उन फर्मों का पुरानी तिथि में रजिस्ट्रेशन निरस्त हो गया था। अब एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम इन फर्म से आइटीसी की राशि वापस जमा कराएगी। इन पांच फर्मों ने कुल सवा करोड़ की राशि की छूट ली थी।

यहां बता दें, स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने आइकोनिक बायोफ्यूल मुरैना, हरिदास पेट्रोलियम ग्वालियर, एमकेआर मेटल्स एलएलपी ट्रांसपोर्ट नगर, धर्मेंद्र इंटरप्राइजेज और श्रीराम ट्रेडर्स गदाइपुरा के यहां छापेमारी की थी। आइकोनिक और हरिदास वाली फर्म के यहां कोई कारोबार नहीं पाया गया था। इसके बाद शेष तीन फर्म के यहां स्टाक में अंतर पाया गया। इसके आधार पर जांच के बाद यह अंतर आने पर नौ लाख रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद जब आगे की जांच की गई तो सामने आया इन सभी पांच फर्मों का कारोबार यूपी की फर्मों से है। यहीं निरस्त फर्म से इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर दिखावे का कारोबार मिला। धर्मेंद्र इंटरप्राइजेज ने 32 लाख, श्रीराम ट्रेडर्स ने 22 लाख, एमकेआर मेटल्स ने 11 लाख, मुरैना की फर्म ने 45 लाख और हरिदास की फर्म ने लगभग 15 लाख रुपये का आइटीसी लिया, जो अब वापस जमा कराया जा रहा है।

पान मसाला पर की थी कार्रवाई, पूरी नहीं

कुछ दिनों पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने पान मसाला से भरे ट्रकों पर कार्रवाई की थी, जिसमें बड़ी तादाद में माल मिलना पता चला। इस कार्रवाई को लेकर स्टेट जीएसटी की टीम की ओर से अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। तीन से चार ट्रक पकड़ना पता चला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.