Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

बाॅलीवुड के लिए लकी रहा साल 2023, लंबे समय के बाद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई

54

काफी लंबे समय के बाद बाॅलीवुड फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं। लोग साउथ की फिल्मों को ज्यादा पसंद कर रहे थे। वहीं, साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान फिल्म ने रिलीज होते से ही इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने बॉलीवुड की डूबती नैया को पार लगा दिया। इसी के बाद एक बार फिर बाॅलीवुड फिल्मों का सिलसिला चल पड़ा है। पठान के बाद इस साल कई फिल्में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। आइए, देखें उन फिल्मों की लिस्ट।

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर दर्शकों में इतना बज देखने को नहीं मिला था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया और इसे अच्छी रेटिंग मिली। 2 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 88 करोड़ का बिजनेस किया।

आदिपुरुष

आदिपुरुष फिल्म भले ही विवादों से घिरी रही है। इस फिल्म की कहानी को लेकर लोगों ने काफी विरोध जताया था। प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। 16 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 135.04 करोड़ की कमाई की

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा काफी यूनिक स्टोरी पर बेस्ड थी। 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में कियारा और कार्तिक की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 77.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट गली बॉय फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 147.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

OMG 2

11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था। वहीं, अब सीक्वल फिल्म एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने अब तक 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

गदर 2

ओएमजी 2 के साथ ही रिलीज हुई फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ गदर 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर है। गदर 2 ने कमाई के मामले में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.