Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बर्मा में उड़द के बिकवाल पीछे हटे मंडी में भाव 9000 रुपये

39

इंदौर। चना, तुवर, मूंग और मसूर के दाम के बाद उड़द ने भी तेजी की रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, मजबूत ग्राहकी और सुस्त सप्लाई से उड़द के दाम उछलना शुरू हो गए हैं। घरेलु सप्लाई टाइट और सामान्य आयात से तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। शार्ट टर्म ट्रेंड उड़द का सकारात्मक नजर आ रहा है। लांग टर्म आउटलुक घरेलू फसल पर निर्भर करेगा। इस बार उड़द की बोवनी कमजोर बताई जा रही है लेकिन फसल स्थिति अभी तक ठीक है।

मध्यप्रदेश में बोवनी कम है लेकिन मौसम ठीक रहा तो उत्पादन अच्छा हो सकता है। राजस्थान में भी अधिकतर जिलों में फसल अच्छी है लेकिन कुछ जिलों में बारिश की कमी से दिक्कत है। इस वर्ष महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में उड़द की फसल काफी कमजोर रहेगी। हालांकि फसल लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, क्योंकि 4 साल से सितंबर-अक्टूबर की बारिश से फसल खराब हो रही।
महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में उड़द सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। यह एक-डेढ़ माह में समाप्त हो जाएगी क्योंकि बोवनी और यील्ड काफी कम है। घरेलू मांग की पूर्ति के लिए पूरा देश बर्मा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात पर निर्भर रहना होगा। बर्मा में उड़द का स्टॉक तो काफी अच्छा है लेकिन बड़े स्टाकिस्ट कम दामों पर बिकवाली को राजी नहीं है।
इसे देखकर इंदौर मार्केट में उड़द में लेवाली एकाएक बढ़ने और आवक में भारी कमी का कारण भाव में तेजी रही। मंगलवार को इंदौर छावनी मंडी में उड़द बेस्ट बढ़कर 8000-9000 मीडियम 6000-6500 गर्मी की उड़द 8000-9000 मीडियम 4500-5500 हलकी 3000-5000 रु. क्विंटल पर पहुंच गई।
हालांकि महाराष्ट्र और चेन्नई में दाम कुछ कमजोर बताए गए है, वहीं मूंग दाल और मूंग मोगर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने और मिलर्स की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण 100 रुपये की गिरावट रही, वहीं मसूर दाल में भी कारोबार सुस्त होने से 50 रुपये तक घटाकर बोले गए। काबुली चने में लेवाली कमजोर होने से 200 रुपये की और गिरावट रही। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16200, (42/44) 16000, (44/46) 15800, (58/60) 14800, (60/62) 14700, (62/64) 14600 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन- चना कांटा 6000 विशाल 5700-5800 डंकी चना 5200-5400 मसूर 6300 तुअर महाराष्ट्र सफेद 10600-11000 कर्नाटक तुअर 10900-11200 निमाड़ी तुअर 9000-10500 मूंग 8200-8700 बोल्ड मूंग 8800-9000 एवरेज 6800-7200 उड़द बेस्ट 8000-9000 मीडियम 6000-6500 गर्मी की उड़द 8000-9000 मीडियम 4500-5500 हलकी 3000-5000 रु. क्विंटल।

दालों के दाम- चना दाल 7550-7650 मीडियम 7750-7850 बेस्ट 7950-8050 मसूर दाल 7800-7900 बेस्ट 8000-8100 मूंग दाल 10200-10300 बेस्ट 10400-10500 मूंग मोगर 10800-10900 बेस्ट 11000-11100 तुवर दाल 13200-13300 मीडियम 14100-14200 बेस्ट 14500-14600 ए. बेस्ट 15500-15700 ब्रांडेड तुवर दाल 16000 उड़द दाल 10300-10400 बेस्ट 10500-10600 उड़द मोगर 10900-11000 बेस्ट 11100-11200 रुपये।

इंदौर चावल भाव: दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.