Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ...

इंदौर कलेक्टर आफिस के सामने गुंडों ने गन पाइंट पर दुकानदार को लूटा

18

इंदौर। शहर में बढ़ते अपराध रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। शहर में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। अपराधी खुलेआम लूटपाट मचा रहे हैं। सोमवार को एक दुकानदार के साथ लूट की वारदात हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ का ढिंढौरा पीट रही थी।

बदमाश पिस्टल के नोंक पर रुपये छीनकर फरार हो गए। इलाके में लूट की दूसरी घटना है। इसके पहले भी एक दुकानकार को इसी तरह से लूटा गया है। उस घटना के अपराधी अभी तक फरार है। शहर में सोमवार को ही शहर में बढ़ते अपराधों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य ने चिंता जताई थी।

वाकया जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने फरियादी संजय पुत्र अशोक केलवानी निवासी विनय नगर केशरबाग रोड़ की शिकायत पर लूट की अपराध पंजीबद्ध किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी नेहा अपार्टमेंट (कलेक्टर कार्यालय के सामने) दुकान है। सोमवार को तीन बदमाश दुकान पर आए और संजय को पिस्टल अड़ा दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और संजय से 8 हजार रुपये लूट लिए। सोमवार रात पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपितों की पहचान नहीं हुई है।

साधु वासवानी नगर में भी हुई व्यापारी से लूट

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी लूट है। इसके पहले साधु वासवानी नगर में भी घटना हो चुकी है। दुकानदार अजय से तीन बदमाश पिस्टल अड़ाकर 17 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इस घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले लेकिन आरोपितों का अभी तक सुराग नहीं लगा।

चौराहों पर खड़ी थी पुलिस

दोनों घटनाएं उस वक्त हुई जब पुलिसवाले चौराहों पर चैकिंग कर रहे थे। शहर में करीब दो हजार अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन लूट और चोरी के आरोपित अभी तक नहीं मिले। एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपितों को ढूंढ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.