Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, अधीर रंजन चौधरी समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

38

नई दिल्लीः कांग्रेस ने उन चार राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जहां रविवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसमें कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजय कुमार, के. मुरलीधरन और के. जे. जॉर्ज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के लिए पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. ने वेणुगोपाल ने एक आदेश में कहा, ‘‘संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारी इन पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करेंगे।” मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को, जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.