Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी ग्वालियर चंबल रीवा सागर और शहडोल के लिए अलर्ट

60

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्‍य प्रदेश के कई स्थानों में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहा। मध्‍य प्रदेश में वर्तमान में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके कारण वर्षा के आसार बन रहे हैं। सोमवार को गुना में चार, इंदौर 2.4, सतना दो, मालाजखंड में दो, धार में दो, शिवपुरी में दो, उज्जैन में 0.6 और सागर में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

छाए रहे भोपाल में बादल, होती रही बूंदाबांदी

राजधानी में भी पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके कारण तापमान बढ़ा तो नहीं, लेकिन वर्षा की मात्रा बेहद कम होने के बीच उमस ने जरूर सताया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राजधानी सहित कई इलाकों में मौसम खुल जाएगा। वहीं, विभाग ने ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

मध्य क्षेत्र में वर्षा के आसार इसलिये बने

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश के पूर्व-उत्तर और छत्तीसगढ़ के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय था। साथ ही चक्रवाती घेरा भी था। एक दिन पहले यह चक्रवाती घेरा प्रदेश के मध्य क्षेत्र में आ गया। इससे प्रदेश के मध्य क्षेत्र में वर्षा के आसार बने।

अगले दो दिन वर्षा के आसार

विभाग का अनुमान है कि यह प्रणाली महज 24 घंटे के लिए बनी थी। यह स्वत: कमजोर पड़ रही है, इसके बाद से मंगलवार से मौसम खुलेगा। वहीं उत्तरी मध्यप्रदेश में अगले दो दिन वर्षा के आसार बने हुए हैं। सिंह ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा से मप्र में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर रायपुर, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है। हालांकि कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। बादल छंटने से धूप निकलेगी।

सोमवार को सुबह 8.30 बजे से 5.30 तक वर्षा की स्थिति

गुना :4.0

इंदौर: 2.4

सतना: 2.0

मालांजखंड 2.0

धार 2.0

शिवपुरी 2.0

उज्जैन 0.6

सागर 0.4

सभी आंकड़े एमएम में हैं।

तापमान में भी कमी आई

शहर – अधिकतम तापमान – 24 घंटे में आया अंतर

भोपाल – 27.5 – -4

इंदौर – 23.8 – – 2.2

जबलपुर – 31.7 – 0.6

ग्वालियर – 36.2 – 0.7

-तापमान डिग्री सेटीग्रेड में

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.