Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क...

6 माह की गर्भवती महिला ने घर में लगाई फांसी भाई बोला- जीजा बहन के साथ करता मारपीट

44

भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के मोतीपुरा में छह माह की गर्भवती नवविवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगा दी। ससुर बाजार से बहू के लिए फल लेकर आए तो उन्होंने उसे फांसी पर लटके देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से तत्काल फांसी से नीचे उतारा। उस समय बहू की सांस चल रही थी। स्वजन निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका के भाई ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सोनम राजावत (23) पत्नी अनिल सिंह राजावत निवासी मोतीपुरा थाना ऊमरी छह महीने की गर्भवती थी। सोमवार काे सोनम का व्रत था। सुबह करीब 11 बजे ससुर जिलेदार सिंह बहू के लिए फल लेने ऊमरी आए और करीब 12.30 बजे फल लेकर घर पहुंचे। ससुर ने फल देने के लिए बहू को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह कमरे में गए तो बहू फांसी पर लटक रही थी।

ससुर ने पड़ोसी को बुलाकर तत्काल बहू को नीचे उतार लिया। उस समय महिला की सांसें चल रही थी। स्वजन निजी वाहन से तत्काल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने जांच के बाद सोनम को मृत घोषित कर दिया।

जीजा बहन के साथ करता था मारपीट

पीएम हाउस के बाहर मृतिका के भाई देव सिंह सिकरवार निवासी नंदपुरा जिला मुरैना का आरोप है कि जीजा अनिल उसकी बहन की मारपीट करता था, जिससे बहन ने जान दी है। फिल्हाल पुलिस ने पीएम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.