Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

Joe Biden की पत्नी जिल कोरोना संक्रमित, अमेरिकी राष्ट्रपति के G20 समिट में आने पर संशय

36

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और प्रथम महिला जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी दी कि जिल बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला है। गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थी।

क्या G-20 समिट में आएंगे बाइडेन

जिल बाइडन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यह संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट में आएंगे या नहीं। अभी तक व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी

इधर राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जी-20 शिखर सम्मेलन 09-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होगा। रूस के बाद चीन के राष्ट्रपति ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के बतौर अध्यक्ष भारत सभी देशों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहा है। एक तरफ अमेरिका के पक्ष में सबसे अमीर 7 देशों का समूह (जी-7) और दूसरी तरफ रूस व चीन का गठजोड़ के बीच बढ़ते तनाव से जी-20 के भावी स्वरूप को लेकर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जी-20 में शामिल हैं ये देश

जी-20 संगठन में 19 देश (अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका) और यूरोपीय संघ हैं। इन देशों में विश्व की दो तिहाई आबादी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.