Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

पेट्रोल में मिलावट का आरोप, बंद पड़े वाहन, लोगों ने किया हंगामा

52

गुना। शहर के हनुमान चौराहा के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह हंगामा खड़ा हो गया। करीब एक दर्जन लोग हाथों में बोतल लेकर लहरा रहे थे। उनका आरोप था कि वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद दो किमी ही चले कि बाइक बंद हो गई। पेट्रोल चेक किया, तो मालूम चला कि उसमें पेट्रोल से ज्यादा पानी है। इधर, हंगामा बढ़ते देख पंप मैनेजर ने उन ग्राहकों के पैसे लौटाए, तब जाकर मामला शांत हो सका।

पेट्रोल से ज्यादा पानी नजर आया

दरअसल, श्याम स्मृति पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह ग्राहकों ने पेट्रोल भरवाया। लेकिन दो-तीन किमी चलने के बाद मोटरसाईकिल बंद हो गईं। इस पर उन्होंने मैकेनिक को बाइक दिखवाई, तो उसने कहा कि कोई खराबी नहीं है। इसके बाद टैंक में पेट्रोल चेक किया, तो उसमें पेट्रोल से ज्यादा पानी नजर आया। इससे नाराज ग्राहकों ने बोतलों में पानी मिला पेट्रोल भरा और पंप की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

संचालक ने लौटाए रुपये

कुछ ही देर में पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई। सभी के हाथों में बोतलें थीं, जिनमें पेट्रोल से ज्यादा पानी ही नजर आ रहा था। इसके साथ ही ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। इस दौरान पंप मैनेजर ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्राहक पेट्रोल का पैसा वापस मांगने पर अड़ गए। इसके बाद सभी ग्राहकों को पैसे लौटाए गए, तब जाकर मामला शांत हो सका।

पेट्रोल पंप के जिस टैंक में यह समस्या हुई, वह करीब आठ माह से बंद था। मंगलवार को ही उस टैंक में पेट्रोल भरा गया था। संभवत: टैंक में कुछ पानी रहा होगा। कंपनी के इंजीनियर से बात की, तो बताया गया कि पेट्रोल में मिला हुआ इथेनॉल जब पानी के संपर्क में आता है, तो ऐसी स्थिति बन जाती है। मिलावट और पानी जैसा कुछ नहीं है। -राजीव खरे, रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन गुना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.