Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

ग्रामीणों को मतांतरित किए जाने का आरोप रेकी में हंगामा

36

कोरबा। हिंदू बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रेकी के एक घर में रविवार को कुछ भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसला कर मतांतरण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण व सनातन संघर्ष समिति के सदस्य पहुंचकर विरोध करने लगे। समिति के सदस्यों ने मतांतरण कराने वालों को हरदीबाजार पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की है।

मतांतरण को लेकर मिशनरियाें की सक्रियता शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही है। मामले को लेकर आए दिन लोगों में आक्रोश की स्थिति निर्मित होती है। ऐसे ही घटना ग्राम रेकी में रविवार को देखने को मिली। चर्च से पहुंचे पादरी व पास्टर मतांतरण कराने के उद्देश्य से एक घर धार्मिक प्रक्रिया को पूरी करा रहे थे। यह कार्य सनातन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को नागवार गुजरा। समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। समिति के सदस्यों का कहना था कि मतांतरण के नाम पर पादरी और पास्टर क्षेत्र में सांप्रदायिक अलगाव उत्पन्न कर रहेे हैं। सदस्यों ने दोनों को पुलिस के हवाले करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हरदी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश, पूछताछ के बाद सभी को छोड़ा

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महाराणा प्रताप नगर के एक मकान में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मकान मालकिन व दो युवती को पकड़ा, पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि महाराणा प्रताप नगर के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही है। इस पर पुलिस ने रविवार को दबिश दी। छापे में पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। केवल मकान मालकिन व दो युवतियां मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे की खबर लीक हो चुकी थी। इससे मकान मालकिन सतर्क हो गई थी। यहां बताना होगा कि इस मकान में पहले भी पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा था। उसे वक्त पीटा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.