Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari News: मगरलोड नाले में बही 14 साल की छात्रा तराना निषाद का शव 3 दिन बाद महानदी से बरामद, परि... Bhanupratappur Forest Division: मजदूरी का पैसा न मिलने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण, वन विभाग ने जल्द भुग... MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ...

किरकिरी के बाद PCB ने आजादी वीडियो में इमरान खान को भी किया शामिल बहाना सुनकर छूट जाएगी हंसी

82

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) ने देश के 77 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में देश के महान क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया था, लेकिन इसमें पूर्व कप्तान और देश के वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इमरान खान (Imran Khan) का नाम शामिल नहीं था। इस पर खूब बवाल मचा। आखिरकार पीसीबी को झुकना पड़ा और इमरान खान को भी शामिल किया गया।

पीसीबी की गलती से ऐसे बना मजाक

पीसीबी ने अब तक के महान खिलाड़ियों के सम्मान में वीडियो जारी किया था, लेकिन इमरान खान को शामिल नहीं किया जाना बहुत भारी पड़ा। न केवल वसीम अकरम जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई, बल्कि आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पीसीबी को लताड़ा।

एक्स पर ट्रेंड हुआ #ShameonPCB

लोगों में इस कदर गुस्सा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #ShameonPCB ट्रेंड करना लगा। यह हाल के दिनों में पाकिस्तान का सबसे बड़ा ट्रेंड रहा।

पीसीबी ने बनाया यह बहाना

फजीहत के बाद पीसीबी ने नया वीडियो जारी कर दिया। इसमें इमरान खान को भी शामिल कर लिया गया। साथ ही कारण बताया गया कि पिछला वीडियो बहुत लंबा हो रहा था, इसलिए कुछ हिस्से काटने पड़े थे। अब पूरा वीडियो जारी किया जा रहा है।

बुरे हाल में इमरान खान

पूर्व पीएम इमरान खान अभी बुरे हाल में हैं। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है और सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। जेल में भी बुरा बर्ताव किया जा रहा है।

पीसीबी की इस हरकत के पीछे भी राजनीति को कारण माना जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों का साफ कहना है कि इमरान खान के बिना पाकिस्तान क्रिकेट की कल्पना मुश्किल है। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.