Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

चोरों ने ATM तोड़ा, नकदी नहीं मिलने पर खाली हाथ लौटे

42

महाराष्ट्र। कुछ चोरों ने शनिवार तड़के महाराष्ट्र के पालघर शहर के पास एक राष्ट्रीयकृत बैंक की स्वचालित टेलर मशीन (ATM) तोड़ दी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि अंदर कोई नकदी नहीं थी। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।उन्होंने बताया कि यह घटना पालघर तालुका के मसवान गांव में हुई। मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश रात करीब 2 बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए।

उन्होंने न सिर्फ ATM बॉक्स तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे CCTV कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने कहा, हालांकि, वे ATM से कुछ भी नहीं ले सके क्योंकि उसमें कोई नकदी नहीं थी क्योंकि मशीन में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था।उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.