Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ... विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ...

जुहू समुद्री तट पर घूम रह लोगों पर जेलीफिश ने किया हमला

43

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर जेलीफिश द्वारा काटे जाने के बाद तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए हैं। एक नागरिक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद करीब 12.20 बजे समुद्र तट पर पानी के करीब चलने के दौरान यह लोग उस जेलीफिश की चपेट में आ गए।

इलाज के बाद सभी की छुट्टी

अधिकारी ने कहा, “चार से छह साल की उम्र के तीन बच्चे और 20 साल की दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए हैं। अधिकारी ने कहा, “उन्हें पास के कूपर अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।”

हालांकि, लाइफगार्ड ने समुद्री तट पर आने वाले सभी लोगों को कहा है कि वह यहां अंधेरे में घूमते समय थोड़ा अलर्ट रहे। साथ ही, पानी में उतरने से भी परहेज करने को कहा है।

इससे पहले साल 2018 में भी गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मूर्तियों के विसर्जन के लिए समुद्र में उतरे गिरगांव चौपाटी पर कई लोगों को जेलीफिश ने डंक मार दिया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.