Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

Amravati Theft News: अमरावती के ‘सुपरचोर’! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा

34

महाराष्ट्र के अमरावती में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का जरा भी डर नहीं रहा. शहर के पॉश इलाके कांतानगर में रविवार की आधी रात को चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 5 न्यायाधीशों (जजों) और 4 कोर्ट कर्मचारियों के कुल 9 घरों को निशाना बनाया. जिस वक्त ये वारदात हुई, इलाका पुलिस की कड़ी सुरक्षा में था. लेकिन चोरों ने बड़ी ही सफाई से चोरी की 9 वारदातों को अंजाम दे डाला.

जानकारी के अनुसार, कांतानगर क्षेत्र में जजों और कोर्ट कर्मचारियों की अलग-अलग कॉलोनियां हैं. चोरों ने यहां पूरी योजना के साथ धावा बोला. नलदमयंती कॉलोनी में तीन न्यायाधीशों के आवास के ताले तोड़े गए. पैनगंगा परिसर में दो अन्य न्यायाधीशों के घरों में चोरी की गई. वहीं, जजों के आवास के ठीक पीछे स्थित परिसर में 4 कोर्ट कर्मचारियों के घरों में भी सेंधमारी की गई.

झाड़ियों के रास्ते फरार हुए फरार

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले इलाके की गहन रेकी की थी. उन्हें इस बात की सटीक जानकारी थी कि कौन से घर बंद हैं और मालिक बाहर गए हुए हैं. चोर कॉलोनी के पीछे लगी झाड़ियों और घने अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर अंदर घुसे और चोरी के बाद उसी रास्ते फरार हो गए.

CCTV में कैद हुए आरोपी

इतनी संवेदनशील जगह पर हुई चोरी ने पुलिस महकमे के कान खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों के भागने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. हालांकि, अभी तक नौ घरों से हुई कुल संपत्ति की चोरी का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

एक ऐसी कॉलोनी जहां सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती हमेशा रहती है, वहाँ एक साथ 5 जजों के घरों में चोरी होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि जब न्यायाधीशों के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.