Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जांजगीर-चांपा में धान खरीदी से पहले असमंजस: प्रबंधकों ने किया काम से इनकार, भीम रेजीमेंट ने उठाई मां... सरगुजा में खूंखार कबरा हाथी का तांडव: बीच बस्ती में घुसकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पटकर-पटककर मारा... अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा: घर में रखे लहसुन पटाखे को मासूम ने चबाया, मुंह के अंदर विस्फोट से हुई म... दंतेवाड़ा में ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का असर: एनएमडीसी के ठप हुए पहिए, ट्रकों और बसों की आवाजाही रु... बलौदाबाजार के शासकीय महाविद्यालय लवन में मनाया गया पक्षी अवलोकन दिवस, विद्यार्थियों ने जोगी सरोवर मे... दुर्ग के पोटिया वार्ड में फैला पीलिया का संक्रमण: 5 से 10 साल के 9 बच्चे चपेट में, स्वास्थ्य विभाग अ... रायपुर की प्रियंका साहू गोवा में होने वाली वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनि... बलौदाबाजार के गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र में मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई... रांची का भारी इंजीनियरिंग निगम (HEC) संकट में: एनसीएलटी द्वारा नियुक्त IRP ने संभाली कमान, कर्मचारिय... रांची के बकरी बाजार में सजा पारंपरिक छठ बाजार: पीढ़ियों से सूप-दउरा बेच रहे कारोबारी, मुस्लिम परिवार...

बैंक के कैशियर ने किया 1.21 करोड़ रुपये का गबन शाखा प्रबंधक ने कराई FIR

70

रतलाम। आई़डीबीआई बैंक की किरण टाकिज रोड नाहरपुरा स्थित शाखा में कैशियर ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये का गबन किया है। शाखा प्रबंधन ने कैशियर के खिलाफ माणकचौक थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित कैशियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक किशोरकुमार तंवर ने पुलिस में रिपोर्ट की है कि बैंक में आरोपित सुरेश मीणा पुत्र बद्रीप्रसाद मीणा निवासी कलोरी (राजस्थान) हालमुकाम स्थानीय लक्ष्मणपुरा क्षेत्र 17 जनवरी 2022 से कैशियर पद पर पदस्थ है। उसका कार्य नकदी मिलान कर नकद राशि जमा करने का रहता है। बैंक में जमा कैश राशि का 10 अगस्त 2023 को मिलान किया, तो सिस्टम के अनुसार कुल नकदी राशि 1 करोड़ 46 लाख 39 हजार 664 रुपये होना चाहिए थी, लेकिन राशि मात्र 25 हजार 39 हजार 664 रुपये ही पाई गई।

इस प्रकार नकद राशि 1 करोड़ 21 लाख रुपये कम पाई गई। मिलान करने के बाद सुरेश मीणा से इस संबंध में पूछा। सुरेश मीणा ने बताया कि उसने अलग-अलग समय पर बैंक कैश काउंटर व सेफ डिपाजिट वाल्ट से राशि निकाली थी। इस प्रकार सुरेश मीणा ने कैशियर पद पर रहते हुए राशि निकालकर विश्वास का आपराधिक उल्लंघन किया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने आरोपित सुरेश मीणा के खिलाफ भादंवि की धारा 409 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटैज आदि भी चेक करेगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा आरोपित ने कब-कब कितनी राशि निकाली। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित सुरेश मीणा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.