Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

25 प्लेट समोसे के बदले चुकाने पड़े 1.40 लाख रुपये

41

मुंबई। मुंबई में एक डॉक्टर को समोसा खाना काफी महंगा पड़ गया। डॉक्टर को समोसा इतना महंगा पड़ा कि इसके बदले उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये चुकाने पड़ गए। डॉक्टर ने एक रेस्टोरेंट से 25 प्लेट समोसे मंगवाएं, जिसके बाद उन्हें 1.40 लाख रुपये का चूना लग गया।

समोसा ऑर्डर करने में 1.40 लाख रुपये गंवाए

जानकारी के अनुसार, मुंबई में नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल के 27 वर्षीय एक डॉक्टर ने अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से 25 प्लेट समोसा ऑनलाइन ऑर्डर किया, लेकिन ऑर्डर करने के बाद उनके खाते से 1.40 लाख रुपये गायब हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित और उसके सहयोगियों ने कर्जत में पिकनिक की योजना बनाई थी, जिसके लिए समोसे का ऑर्डर दिया था। डॉक्टर ने रेस्टोरेंट का नंबर ऑनलाइन ढूंढने के बाद ऑर्डर दिया था।

ठग के चंगुल में फंसा डॉक्टर

पुलिस ने कहा कि जब डॉक्टर ने उस नंबर पर कॉल किया, तो जवाब देने वाले ने उनसे 1,500 रुपये अग्रिम भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टर को एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें ऑर्डर की पुष्टि और ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए बैंक खाता नंबर भी था। डॉक्टर ने 1500 रुपये भेजे।

इसके बाद दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने कहा कि भुगतान के लिए एक ट्रांजेक्शन आईडी बनानी होगी। फिर इसके बाद ठग की बातों में आकर डॉक्टर को पहले 28,807 रुपये और बाद में कुल मिलाकर 1.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.