Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

वीडी शर्मा नफरत और घृणा वाले स्कूल से पढ़े हैं… मंगलसूत्र बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के जीतू पटवारी

33

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा मंगल सूत्र को लेकर दिए गए एक बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा वीडी शर्मा जी क्या पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के मंगलसूत्र और सिंदूर का महत्व जानते थे, वीडी शर्मा जी कोविड में जो एक करोड़ से ज्यादा मेरी बहनें विधवा हुई उनके मंगलसूत्र के महत्व को जानते है? वीडी शर्मा जी जब मंहगाई से हमारी बहनें अपने पति, परिजन को खोती हैं उसके महत्व को जानते हैं? उनके मन में यह भावना व्यक्त करने से पहले यह विचार क्यों नहीं आया कि किसके लिए यह बात कह रहे हैं? इस देश की बहू के लिए जिसने अपने पति की शहादत दे दी? इस देश एकता अखंडता के लिए।

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि वीडी शर्मा जी जिस स्कूल से पढ़े हैं यह स्कूल ही नफरत और घृणा का है। यह लोग इस तरह की ही बातें कर सकते हैं। इनसे अपेक्षा अच्छी हो भी नहीं सकती, नोटबंदी की उसमें कितने मंगल सूत्र बिके होंगे, रहे होंगे उसकी भावना को तो व्यक्त नहीं करते। मैं इसकी निंदा करता हूं।

पीसीसी चीफ ने कहा भाजपा मोदी जी को ग्लोबल लीडर कहती है, लेकिन ग्लोबल लीडर कैसी भाषा बोल रहे हैं। यह भाषा, भावना बता रही है कि बीजेपी जाने वाली है। जीतू पटवारी ने दावा किया कि यदि आईएनडीआईए (INDIA) की सरकार बनी तो हम लोअर एजुकेशन पूरा माफ करेंगे। 30 लाख भर्तियां बैकलॉक पद, रोजगार देंगे। हर महिला को हर साल एक लाख रूपए देंगे। 50 प्रतिशत हर जगह हिस्सेदारी होगी। 50 प्रतिशत नौकरी में भागीदारी होगी। 75 साल में बहस लोकतंत्र को बचाना है। मत के अधिकार को बचाना है। मीडिया की स्वतंत्रता को बचाना है। अबकी बार 400 बार इसलिए बोलते हैं कि उन्हें संविधान बदलना है। हमें यह सोचना होगा कि कहीं हम चाइना जैसा देश तो नहीं बना रहे हैं जहां केवल सरकारी मीडिया है। नेपाल से ज्यादा मंहगाई देश में आ गई है। कांग्रेस 5 न्याय के सिद्धांत को लेकर आई है। हर वर्ग जो पीड़ित है दुःखी है। उसके लिए योजना लाए हैं। केसीसी लोन माफ किया जाएगा। एमएसपी (MSP) गारंटी दी जाएगी। बीमा की राशि लेकर घोषणा पत्र में दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.