Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पारंपरिक खानपान और नवाचार में आगे निकला भोपाल, पेटा इंडिया ने घोषित किया 'मोस्ट वीगन-फ्रेंडली सिटी 2... मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन मध्य प्रदेश के मंदसौर में ऐतिहासिक 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' बैठक, गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट का ह... बालाघाट की एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या का मामला, लूटपाट की कहानी निकली झूठी मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में, जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर ब... पुष्कर मेले के पहले ही दिन मची अफरा-तफरी, ढोल की आवाज सुनकर बेकाबू हुआ विशालकाय भैंसा आंध्र प्रदेश के कोनसीमा में ओएनजीसी के गैस कुएं से खतरनाक रिसाव, 800 ग्रामीण सुरक्षित स्थानांतरित चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब संभालेंगे मेंटॉर की जिम्मे... 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए नामांकनों की घोषणा, ब्रिटिश सिंगर रे ने हासिल किए सर्वाधिक नॉमिनेश... अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चेतावनी, युद्ध की स्थिति में वाशिंगटन पर डर्टी बम से हमला कर सकता है ईरा...

शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….

54

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आने वाले बड़वाह में शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली ,आपको बता दें की छात्रा को परिजन अस्पताल ले गए। इंदौर ले जाते समय रास्ते में लड़की ने दम तोड़ दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा अपने पिता के ज्यादा शराब पीने से परेशान थी। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पिता और बड़वाह पुलिस और शराब कारोबारियों को बताया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराब पीकर पिता मां से करते थे मारपीट ..

खरगोन के बड़वाह के रावत पलासिया की रहने वाली पूजा अपने पिता के ज्यादा शराब पीने से परेशान थी। शराब पीकर पिता मां के साथ मारपीट करते थे। इसी बात से दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली आपको बता दें की पूजा ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और उसमें 74 फ़ीसदी अंक हासिल किए थे।

आत्महत्या करने से पहले पूजा ने लिखा सुसाइड नोट 

पूजा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपने पिता और बड़वाह पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया सुसाइड नोट लिखने के बाद पूजा ने छत पर जाकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली उसको इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका की छोटी बहन का कहना है कि मेरे पापा रोज शराब पीते हैं। इसके लिए मेरी बहन पूजा ने पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसी से तंग आकर बहन पूजा ने आत्महत्या की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.