Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी पर कमल नाथ ने दिया यह जवाब

38

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा में हनुमंत कथा कराने को चुनावी भक्ति बताने का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को दिया।

कमल नाथ ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि शिवराज जी, जीवन में जो इंसान जैसा होता है, वो वैसी ही दृष्टि से बाहरी दुनिया को देख पाता है। मेरी हनुमान भक्ति पर विचार करने के स्थान पर आप मध्य प्रदेश की जन भक्ति पर विचार कीजिए, जो आपका संवैधानिक उत्तरदायित्व है और जन उपयोगी है।

किया ट्वीट

कमल नाथ ने ट्वीट किया कि निश्चित ही आप चुनावी भक्त होंगे, इसीलिए आप दूसरों में भी चुनावी भक्ति खोज रहे हैं। जीवन के हर पहलू को चुनाव के रंग से ही देख पा रहे हैं। आस्था और विश्वास, व्यक्ति की आंतरिक अनुभूति होती है।

जनता को जन भक्त सरकार चाहिए

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को जन भक्त सरकार चाहिए न कि भाजपा की घोटाला, घोषणा, भ्रष्टाचार, अत्याचार और नौटंकी भक्त सरकार। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को अंदर और बाहर से देख-समझ चुकी है और जवाब देने के लिए समय की प्रतीक्षा कर रही है।

मुख्‍यमंत्री ने कही थी ये बात

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जो कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक कहती थी, जो कांग्रेस नेता राम जी का नाम लेने से परहेज करते थे वहीं आज राम कथा, हनुमान कथा करवा रहे हैं। कांग्रेस नेता यह सब कुछ चुनाव के लिए करवा रहे हैं। यह कांग्रेस की चुनावी भक्ति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.