Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी फारुख अब्दुल्ला में उठाया कश्मीर का मुद्दा

53

संसद के मानसून सत्र में आज दूसरे दिन भी मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में सांप्रदायिकता और कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। लेकिन इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है। प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप (केंद्र) पिछले 10 वर्षों में कितने कश्मीरी पंडितों को वापस लाए हैं? उन्होंने ये भी कहा कि यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं। हम इस राष्ट्र का हिस्सा हैं।

गृह राज्य मंत्री ने दिया जवाब

केन्द्र सरकार की ओर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह कहना कि इस सरकार ने कश्मीरी पंडित हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया तो यह गलत है। बता दें कि शाम को गृहमंत्री अमित शाह भी चर्चा में शामिल होनेवाला है। 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का तीसरा और आखिरी दिन रहेगा। उस दिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस पर जवाब देंगे। इसके बाद इस प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.