Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऋषभ पंत के IPL 2024 खेलने पर सस्पेंस, नहीं मिला फिटनेस सर्टिफिकेट!

43

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन शुरू हो रहा है. इसमें सभी को इंतजार ऋषभ पंत की वापसी की है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले सीजन नहीं खेले थे क्योंकि उनका कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें लिगामेंट इंजुरी हुई थी. उम्मीद की जा रही है कि पंत इस साल वापसी करेंगे, लेकिन पंत के फैंस को झटका लगता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिटनेस सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंत को पांच मार्च को एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल जाएगा लेकिन खबरों के मुताबिक ऐसा नहीं हैं. एनसीए ने उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया है.

ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे. इसी में उन्हें लिगामेंट में चोट लग गई थी. इसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी और इसी कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. आईपीएल 2024 में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन इस पर संकट आता दिख रहा है.

नहीं मिला जवाब

पंत को आईपीएल में खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट क्लियर करना था लेकिन खबर है कि उन्हें क्लियरेंस नहीं मिल सका है. पंत की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. इसी कारण पंत के आईपीएल खेलने पर संकट मंडराता दिख रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से इस बारे में पूछा तो उन्होंने खबर का खंडन नहीं किया लेकिन ये कहा कि इस बारे में फ्रेंचाइजी को कोई जानकारी नहीं है.

दिल्ली की टीम में नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटनेस किल्यरेंस न मिलने के चलते पंत को उनकी फ्रेंचाइजी ने टीम में भी शामिल नहीं किया है. अगर पंत नहीं खेलते हैं तो ये दिल्ली की टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है. टीम का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. इस बार पंत को लेकर काफी उम्मीदें थीं. अगले कुछ दिनों में ये साफ पता चल जाएगा कि पंत आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं. नौ मार्च तक पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट न मिलने की खबर है. आईपीएल 22 मार्च से शुरू हो रहा है और तब तक पंत को सर्टिफिकेट मिल सकता है. दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पर्थ जिंदल ने कहा था कि पंत इस सीजन वापसी कर रहे हैं. टीम के कोच पिकी पॉन्टिंग ने भी यही बात कही थी. खबर ये थी कि पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लेकिन बल्लेबाजी करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.