Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

दिल्ली: टमाटर की माला पहनकर राज्यसभा पहुंचे आप सांसद सुशील गुप्ता, सभापति ने जताई नाराजगी

59

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के एक सदस्य बुधवार को टमाटर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इसकी माला पहनकर राज्यसभा में आये। सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सदस्य के के इस आचरण पर आपत्ति जताई और दुख भी व्यक्त किया। आप के सदस्य सतीश गुप्ता बुधवार सुबह टमाटर की माला पहनकर संसद पहुंचे और वही पहनकर वह उच्च सदन में भी बैठे।

सभापति ने जताई नाराजगी 
सभापति धनखड़ ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। इस दौरान सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में हिरासत में लिए जाने पर हंगामा हो रहा था। सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले धनखड़ ने कहा, ‘‘एक सीमा है… हम अपने आचरण में सुधार ला सकते हैं। राज्यसभा के सभापति के रूप में, मैं बहुत दुखी हूं।”

टमाटर अब आभूषण बन चुके हैं
सदन में प्रवेश करने से पहले एक बातचीत में गुप्ता ने कहा, ‘‘अब टमाटर खाने के लिए नहीं रहे, अब आभूषण बन चुके हैं। 250 रुपए किलो टमाटर का भाव हो हो गया है, 350 रुपए किलो अदरक का भाव हो गया है। डीजल और पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर पार कर गया है। डॉलर 85 रुपए पार कर गया है।” उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

भारत को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया है और इन्हीं के नाम पर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा मणिपुर जला दिया, पूरा हरियाणा जला दिया और महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है। हम चाहते हैं कि महंगाई के मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित हो और सरकार महंगाई पर लगाम लगाए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.