Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस राज्य में चोरी हुआ फोन तो नो टेंशन! पलक झपकते ही ढूंढ लेती है पुलिस…इसलिए

35

‘केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर’ (ceir) पोर्टल का उपयोग करके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन (mobile phone) को बरामद करने के मामले में तेलंगाना (Telangana) ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस पोर्टल की मदद से तेलंगाना में 5,038 मोबाइल फोन बरामद किए गए यानि फोन मिलने की दर 67.98 फीसदी रही। वहीं, 54.20 फीसदी दर के साथ कर्नाटक दूसरे तथा 50.90 फीसदी दर के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

दूरसंचार विभाग (DOT) द्वारा विकसित ceir पोर्टल को मोबाइल के चोरी होने व उसके दुरुपयोग के खतरे को रोकने के लिए इस साल 17 मई को देशभर में आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था। विभाग ने इस साल 19 अप्रैल को तेलंगाना में तथा पिछले साल सितंबर महीने में कर्नाटक में इस पोर्टल को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया था। ceir पोर्टल तेलंगाना के सभी 780 पुलिस थानों में संचालित है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID) ​​महेश एम भागवत को राज्य में इस पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “बीते 110 दिन की अवधि में 5,038 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से अंतिम 1,000 मोबाइल फोन को 16 दिन में बरामद किया गया और उन्हें शिकायतकर्ताओं को सौंप दिया गया।” तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार ने इस उपलब्धि के लिए अतिरिक्त महानिदेशक महेश भागवत और पूरी टीम को बधाई दी। DGP ने कहा कि तेलंगाना पुलिस द्वारा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करना राज्य के लोगों के लिए लाभकारी साबित हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.