Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ... Chhattisgarh News: जमानत पर आए कैदी ने आंगनबाड़ी में महिला की जान ली, फिर खुद दी जान; बालोद में हड़क... Mainpat Mahotsav: मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक- सीएम विष्णुदेव साय Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें

छात्रा को दोस्ती तोड़ने पर धमकाया पिता को फोटो भेजे पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

17

रतलाम। पुणे में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती करने तथा युवती द्वारा दोस्ती तोड़ने पर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपित 21 वर्षीय इमरान अब्बासी पुत्र शकील अब्बासी निवासी मोचीपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार करीब 20 वर्षीय युवती ने शिकायत की थी कि वह पुणे में रहकर पढ़ाई करती है। करीब दो वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर चैटिंग के दौरान आरोपित इमरान से उसकी दोस्ती हुई थी। उनके बीच बातचीत होती रहती थी तथा इमरान उससे मिलता था।

मुलाकात के दौरान इमरान ने उसके साथ फोटो भी लिए थे। बाद में इमरान उसे पुणे से पढ़ाई छोड़कर आने के लिए धमकाने लगा। युवती ने उससे दूरी बना ली तो वह धमकाने लगा कि वह उसके साथ के फोटो वायरल कर देंगा। उसने उसके पिता को भी उसके साथ के फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजे। इमरान ने एक फर्जी आईडी बनाकर भी उसे धमकाया।

युवक का मोबाइल फोन जब्त

स्टेशन रोड पुलिस थाने पर आरोपित इमरान अब्बासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। फोन की भी जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.