Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ब्रिटेन में अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों को किया बैन, पीएम सुनक ने लिया फैसला

37

लंदन।  भारत में आए दिन कुत्तों के जानलेवा हमले से मौत की खबर सामने आती हैं। बैंन को बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, ब्रिटेन में डॉग के हमले में मौत के एक मामले में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन साल के अंत से लागू हो जाएगा।

पीएम ऋषि सुनक ने जारी किया वीडियो संदेश

हाल ही में स्टैफोर्डशायर में अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे शख्स की जान चली गई। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों पर कुत्तों के हमलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पीएम सुनक ने तत्काल कार्य करने का आदेश दिया है।

कुत्ते के हमले से घायल हुई थी बच्ची

पिछले सप्ताह बर्मिघंम में अमेरिकी एक्सएल बुली कुत्ते के हमले में 11 साल की लड़की घायल हो गई थी। इस हमले के बाद ब्रिटेन में बहस छिड़ गई। पालतू जानवरों की हिंसा के लिए पशु या उसके मालिक में से कौन जिम्मेदार है।

अमेरिकी एक्सएल बुली सबसे खतरनाक नस्ल

कुत्ते के हमले से हुई मौत के बाद ब्रिटेन में बहस छिड़ गई और सरकार को प्रतिबंध लगाना पड़ा। गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि कुत्तों की ये नस्ल बच्चों के लिए खतरनाक है। पिछले हुए हुए एक अध्ययन में अमेरिकी एक्सएल बुली को सबसे खतरनाक ब्रीड पाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.