Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

26

​बालोद: शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए. बालोद दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर जमही टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

​कुसुमकसा से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे की है. ग्राम गुजरा निवासी तीन युवक— विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा एक ही बाइक पर सवार होकर कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे जमही टोल प्लाजा के पास पहुंचे, वहां सड़क किनारे अंधेरे में खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई.

सिर पर आई गंभीर चोटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. अंधेरा होने के कारण युवकों को सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया. तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे ज्यादा खून बहने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई

​पुलिस की कार्रवाई जारी

​हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर तीनों शवों को जिला अस्पताल के मर्च्युरी भिजवाया. आज शवों का पोस्टमॉर्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

सड़क पर लापरवाहीपूर्वक ट्रक खड़ा करने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी चालक फरार है, जिसकी तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है. प्राथमिक दृष्टि में यह मामला सड़क पर अवैध पार्किंग और अंधेरे के कारण हुआ प्रतीत होता है-मोनिका ठाकुर, ASP

गांव में पसरा मातम

तीनों ​मृत युवक आपस में दोस्त थे और एक ही गांव (गुजरा) के रहने वाले थे. जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों में सड़क किनारे खड़े करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.