Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म... झारखंड जेपीएससी पेपर लीक में बड़ा खुलासा: सरगना अभय तिवारी ने बताई नौकरियों की रेट लिस्ट, JPSC अध्यक... विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ... आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग...

इंदौर में शर्मिंदगी! ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को तुरंत दबोचा

26

मध्य प्रदेश के इंदौर के एमआईजी थाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी अकील को गिरफ्तार किया है. मामला उस वक्त का है, जब दोनों महिला खिलाड़ी होटल से कैफे जाने के लिए निकली थीं. इसी दौरान खजराना लिंक रोड पर आरोपी ने बाइक से उनका पीछा करते हुए उन्हें छूने का प्रयास किया. महिला खिलाड़ियों ने तत्काल इसकी जानकारी अपने सुरक्षा अधिकारी डेनि सिमस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. एमआईजी थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अकील के रूप में हुई है, जो इंदौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करने वाला अरेस्ट

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, महिला खिलाड़ियों ने घटना के बाद मानसिक रूप से खुद को संभाला और सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से पुलिस को सूचित किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों इंदौर में चल रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने आई हुई है.

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना ने खेल जगत और प्रशासन दोनों को चौकन्ना कर दिया है. पुलिस ने खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं की दोबारा ना हो. इस तरह की घटना ने इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.