Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

मानहानि मामले में केजरीवाल और संजय सिंह को कोर्ट से मिली राहत, पेश होने के लिए मिला और समय

45

यहां की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को आपराधिक मानहानि मामले में पेश होने के लिए और समय दे दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस. जे. पांचाल की अदालत ने आप नेताओं की छूट की अर्जी खारिज कर दी और मामले में अगली सुनवाई के लिये 11 अगस्त की तारीख तय की।

केजरीवाल और सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री पर उनकी “व्यंग्यात्मक” और “अपमानजनक” टिप्पणियों को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं। अपने वकील के माध्यम से दोनों नेताओं ने अदालत को आश्वासन दिया कि वे सुनवाई की अगली तारीख के दौरान उपस्थित रहेंगे, बशर्ते ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न न हों जो उनके नियंत्रण से परे हों।

उनके वकील ने अदालत को बताया कि अगर उन्हें ऐसी किसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है जो उन्हें उपस्थित होने से रोकती है, तो ऐसे निर्णय हैं जो वकीलों को अनुरोध दर्ज कराने की अनुमति देते हैं। प्रतिवादियों ने विभिन्न आधारों पर छूट की मांग की और कहा कि उन्होंने सत्र अदालत में समन को चुनौती दी है और मामले की सुनवाई पांच अगस्त को होने की संभावना है। जीयू ने छूट के आवेदनों का कड़ा विरोध किया और इसे कार्यवाही में देरी करने की रणनीति बताया। उसने अदालत से उनके खिलाफ वारंट जारी करने की अपील की।

अदालत ने केजरीवाल और सिंह के छूट आवेदनों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए दोनों के खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय की मांग के अनुसार वारंट जारी करने से भी मना कर दिया। मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश के बीच दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वह अदालत में पेश होने में असमर्थ हैं। सिंह ने इस आधार पर छूट मांगी थी कि उन्हें मणिपुर में जातीय हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है और वह संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने और अपना निलंबन रद्द कराने की कोशिश में व्यस्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.