Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु... Ludhiana Traffic Diversion: शिव चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क एक महीने के लिए बंद, ट्रैफिक पुलिस... Jalandhar Punjab Bandh Protest: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में जालंधर में प्रदर्शन, गुरु नानक...

Derabassi School Holiday: पंजाब बंद के बीच डेराबस्सी में अचानक स्कूलों में छुट्टी, बच्चों को वापस लौटने पर हुई परेशानी

2

डेराबस्सी: पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए राज्य के कई इलाकों में स्कूल खुले रहे, जबकि कुछ जगहों पर एहतियातन स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। हालांकि, पूरे राज्य के स्कूलों को बंद रखने को लेकर कोई आधिकारिक या एकसमान दिशा-निर्देश सामने नहीं आए थे। इसी बीच डेराबस्सी के स्कूलों में अचानक छुट्टी कर दी गई। स्थिति यह रही कि बीते दिन तक स्कूलों में अवकाश को लेकर कोई भी पूर्व सूचना नहीं थी, लेकिन आज सुबह जब बच्चे रोजाना की तरह स्कूल पहुँचे, तो उन्हें छुट्टी की जानकारी देकर वापस घर भेज दिया गया।

अचानक हुए इस फैसले के कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के तुरंत बाद अपने काम पर निकलने की तैयारी में थे, लेकिन छुट्टी का मैसेज मिलते ही उन्हें बच्चों को लाने के लिए दोबारा स्कूल दौड़ना पड़ा। इससे उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई और बच्चों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

🏙️ लुधियाना में स्कूल बंद, पटियाला में सामान्य रूप से खुले रहे शिक्षण संस्थान

  • लुधियाना का हाल: डेराबस्सी की तरह ही लुधियाना के भी कई प्रमुख निजी स्कूलों को आज बंद रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट (सराभा नगर), सेक्रेड हार्ट (भाई रणधीर सिंह नगर), BCM आर्य (शास्त्री नगर), मानव रचना स्कूल, सभी DAV स्कूल, टैगोर स्कूल, दृष्टि स्कूल, GNIPS, BVM ग्रुप ऑफ स्कूल्स, जालंधर डायोसिस के अधीन आने वाले सेक्रेड हार्ट स्कूल, लेकवुड स्कूल, जीवन मॉडल स्कूल और क्ले (Clay) स्कूल पूरी तरह बंद रहे।

  • पटियाला में स्थिति: पटियाला से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब बंद के दौरान भले ही कुछ शहरों में स्कूलों ने अवकाश का ऐलान किया है, लेकिन पटियाला में ज्यादातर स्कूल खुले रहे। हालांकि, इक्का-दुक्का स्कूलों ने अपनी तरफ से छुट्टी घोषित की थी, लेकिन सभी सरकारी स्कूल और अधिकांश निजी संस्थान खुले रहे और विद्यार्थी सामान्य रूप से पढ़ाई के लिए स्कूल पहुँचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.