Ludhiana Traffic Diversion: शिव चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क एक महीने के लिए बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्शन प्लान
लुधियाना: पुनर्निर्माण कार्य के चलते शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क को अगले एक महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए नया डायवर्शन प्लान जारी किया है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर बनी स्लिपवे रोड की हालत काफी खस्ता हो चुकी थी, जिसके चलते नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
पहले चरण में शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक के हिस्से को चुना गया है, जिसे पूरा होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित डायवर्शन लागू किए हैं:
-
शेरपुर चौक से आने वाले वाहन: शेरपुर चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को चीमा चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे वे आसानी से आगे ट्रांसपोर्ट नगर पहुँच सकें।
-
शिव चौक से जालंधर जाने वाले वाहन: जिन वाहन चालकों को शिव चौक से जालंधर की तरफ जाना है, उनके लिए मोती नगर पुलिस थाने से पहले यॉर्क हियरी (York Hosiery) के पास एक अस्थायी अप रैंप (Up Ramp) का निर्माण किया गया है। वाहन चालक इस नए अप रैंप के माध्यम से फ्लाईओवर के ऊपर चढ़कर सीधे जालंधर की तरफ जा सकते हैं।
जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बदलाव के संबंध में शहर में जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए तय किए गए डायवर्शन प्लान के अनुसार ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.