जाटावाला में ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बरामद, तस्करों की उड़ी नींद
यमुनानगर: यमुनानगर के जाटावाला गांव में सीआईए की टीम ने वाइल्डलाइफ और वन विभाग के साथ मिलकर बड़ी रेड की। इस संयुक्त कार्रवाई में टीमों ने दो घरों पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में खैर की बेसकीमती लकड़ी बरामद की है। छापेमारी के दौरान करीब 40 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। टीमों को मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल लकड़ी की तस्करी में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके से कई अहम सुराग भी जुटाए हैं।
इस मामले में पुलिस ने इरफान और आरिफ समेत जाटावाला गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में खैर की अवैध कटाई और तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है जाटावाला गांव अब खैर की तस्करी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जहां से आसपास के इलाकों में अवैध लकड़ी सप्लाई की जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है और इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
छछरौली जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी करीब 40 क्विंटल है जिसमें 160 पीस दो घरों से बरामद हुए हैं पुलिस ने वाइल्डलाइफ विभाग की शिकायत पर इरफान और आरिफ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में एक स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.