Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व

Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी

37

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोमवार की आधी रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया. महाराष्ट्र में मेहनत-मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे तीन युवकों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक दुर्घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे जगतपुर-उमरिया मार्ग पर हुई. चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कटनी रेलवे स्टेशन से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर दंग रह गए और तुरंत मौके पर पहुंचे.

अपनों को लेने गया था दोस्त, चारों की एक साथ निकली अर्थी

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि रामकिशोर (26), रामदास (18) और इंद्रभान (25) लंबे समय बाद महाराष्ट्र से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे. उनका दोस्त धीरेंद्र सिंह (18) उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी बाइक से कटनी रेलवे स्टेशन गया था. परिजनों को उम्मीद थी कि चारों रात तक घर पहुंच जाएंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

मृतकों की पहचान, धीरेंद्र सिंह (18 वर्ष), रामकिशोर सिंह (26 वर्ष), रामदास सिंह (18 वर्ष) और इंद्रभान सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई.

कार सवार 5 लोग भी गंभीर रूप से घायल

टक्कर मारने वाली कार में सवार पांच लोग भी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पुलिस की कार्रवाई

बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि चारों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.