Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

MP में कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए सुरेश पचौरी, 3 बड़े नेताओं को भी साथ ले गए

67

भोपाल : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। साथ ही वह अपने साथ 3 अन्य नेताओं को भी साथ ले गए हैं। वह पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला को साथ ले गए हैं। इसके अलावा सपा के पूर्व विधायक अर्जुन पलिया भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी ने आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

गांधी परिवार के माने जाते हैं करीबी

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रहे हैं।  पचौरी कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने पचौरी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म करके ही सांस लेंगे, जैसा कि महात्मा गांधी ने सुझाव दिया था। कांग्रेस के सभी अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं।”

साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ”पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक कद्दावर नेता हैं। वहां ऐसे नेता के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करें।”

बता दें कि भाजपा ने 2024 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी भी पांच सीटें होल्ड रखी हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। हो सकता है कि गजेंद्र सिह राजूखेड़ी धार से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.