Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे! बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार गाड़ी; बाल-बाल बची जान

28

टोहाना: शहर के आईटीआई रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप से निकल रहे बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के गांव सिंबलवाला निवासी राज सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर टोहाना की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे आईटीआई से थोड़ा आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुँचे, तभी पंप से तेल डलवाकर एक बाइक सवार अचानक सड़क पर आ गया। बाइक सवार को सीधी टक्कर से बचाने के लिए राज सिंह ने अचानक गाड़ी मोड़ी, जिसके चलते गाड़ी सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि राज सिंह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.