Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जाटावाला में ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बरामद, तस्करों की उड़ी नींद

21

यमुनानगर: यमुनानगर के जाटावाला गांव में सीआईए की टीम ने वाइल्डलाइफ और वन विभाग के साथ मिलकर बड़ी रेड की। इस संयुक्त कार्रवाई में टीमों ने दो घरों पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में खैर की बेसकीमती लकड़ी बरामद की है। छापेमारी के दौरान करीब 40 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। टीमों को मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल लकड़ी की तस्करी में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके से कई अहम सुराग भी जुटाए हैं।

इस मामले में पुलिस ने इरफान और आरिफ समेत जाटावाला गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में खैर की अवैध कटाई और तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है जाटावाला गांव अब खैर की तस्करी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जहां से आसपास के इलाकों में अवैध लकड़ी सप्लाई की जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है और इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

छछरौली जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी करीब 40 क्विंटल है जिसमें 160 पीस दो घरों से बरामद हुए हैं पुलिस ने वाइल्डलाइफ विभाग की शिकायत पर इरफान और आरिफ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में एक स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.