Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

Hotel Sex Racket: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़; 7 लड़कियों समेत कई गिरफ्तार

30

जीरकपुर: एक होटल में देह व्यापार का घिनौना मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर-पंचकूला रोड पर मौजूद एक होटल में जीरकपुर पुलिस ने रेड की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से 7 लड़कियों को सुरक्षित बचाया, जबकि होटल मैनेजर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए ASP जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इस होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

पक्की सूचना मिलने के बाद प्लान बनाकर रेड की गई। तलाशी के दौरान काफी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की यह पहली कार्रवाई नहीं है। जीरकपुर पुलिस अब तक करीब 65 लड़कियों को देह व्यापार के जाल से बचा चुकी है। लगातार हो रही रेड से इस गैर-कानूनी धंधे से जुड़े लोगों में डर का माहौल है।

2 स्पा सेंटर में भी छापेमारी

ASP ने बताया कि उनकी सख्त कार्रवाई के बाद ज़ीरकपुर में देह व्यापार के धंधे में काफी कमी आई है। होटलों और गेस्ट हाउस पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया कि जिस बिल्डिंग में गैर-कानूनी देह व्यापार चल रहा था, उसे सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही होटल से जुड़े कागजात और लेन-देन की जांच की जा रही है ताकि इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों तक भी पहुंचा जा सके। ASP ने साफ कहा कि देह व्यापार जैसे गंभीर मामलों में पॉलिसी पूरी तरह सख्त है और ऐसी जगहों पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने जीरकपुर में VIP रोड पर मौजूद 2 स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की, लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले ही संचालक और दूसरे लोग मौके से चले गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को भी सील कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.